बता दें कि काफी समय से सोनाक्षी को लेकर खबर आ रही है कि वो जहीर इकबाल के साथ रिलेशन में हैं। हालांकि सोनाक्षी ने इस बात से भी इनकार किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि उनके और जहीर के बीच लव एंगल नहीं है बल्कि वो केवल अच्छे दोस्त हैं। सोनाक्षी का कहना है कि रिलेशनशिप में होने की खबर को सुनकर दोनों काफी हंसे थे। बता दें कि साल 2010 में सलमान खान ने ही सोनाक्षी सिन्हा को लॉन्च किया था। बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
No comments:
Post a Comment