ट्रैन के आगे कूदकर सुसाइड करने वाले शख्स की पुलिसकर्मी ने बचाई जान, हर तरफ हो रही तारीफ

ट्रैन के आगे कूदकर सुसाइड करने वाले शख्स की पुलिसकर्मी ने बचाई जान, हर तरफ हो रही तारीफ
मुंबई। मुंबई के ठाणे से एक युवा ने सुसाइड करने के उद्देशय से सामने से आ रही ट्रेन के सामने छांग लगा दी। एक्सप्रेस ट्रेन उसके ऊपर से गुजरने ही वाली थी कि 3 सेंकड के अंदर एक पुलिस जवान ने चीते की तरह कूदा और शख्स को ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचा ली।

दरअसल, यह भयावह मंजर का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो गया। जिसको देख लोग जान बचाने वाले पुलिसकर्मी की की तारीफ करते हुए उसकी जिंदादिली और बहादुरी को सैल्यूट कर रहे हैं। क्योंकि अगर 3 सेंकड भी नहीं आता तो युवक की मौत हो जाती। स्टेशन पर खड़े लोगों ने जब यह हादसा देखा तो वह हैरत में पड़ गए। हर कोई यही कह रहा है कि ऐसा तो हमने फिल्मों मे देखा था, लेकिन जवान ने यह सच कर दिखाया।

No comments:

Post a Comment