चौंकिए मत। इस्लाम में बुत-परस्ती हराम है लेकिन जान बचाने के लिए कर पड़ रहा होगा शायद! वो इसलिए क्योंकि रूस की सेना ने आश्वासन दिया है कि भारतीयों को नुकसान नहीं पहुँचाया जाएगा। इसलिए जो भी छात्र-छात्राओं का झुंड तिरंगे झंडे को इस्तेमाल करेगा, वो बच जाएगा। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये सब दावा किया गया है।
वायरल वीडियो में पाकिस्तानी समाचार एंकर को एक व्यक्ति कह रहा है कि उनके मुल्क के छात्रों को यूक्रेन से जिंदा बचकर आने के लिए भारतीय झंडे का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। यह व्यक्ति आरोप लगा रहा है कि इमरान खान की सरकार अपने छात्रों की सलामती के लिए कोई कदम ही नहीं उठा रही हैं।
हिंदुस्तान स्पेशल नाम का एक यूट्यूब चैनल है। इस पर भी 27 फरवरी को एक वीडियो शेयर किया गया था। इसमें भी एक व्यक्ति ने खुलासा किया कि कैसे यूक्रेन में पाकिस्तानी छात्रों ने भारतीय झंडा उठाया और सुरक्षित दूसरे देश में घुसने के लिए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए हैं।
आरोप लगाते व्यक्ति को कहते सुना जा सकता है कि पाकिस्तानी सरकार ने अपने छात्रों को अल्लाह के भरोसे छोड़ दिया है। जबकि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है, जिन्होंने आश्वासन दिया कि भारतीयों को सुरक्षित रूप से यूक्रेन से बाहर निकलने की हरसंभव मदद करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी ने यूक्रेन की सीमा से लगे देशों के प्रमुखों से भी बात की। सभी से आश्वासन लिया कि भारतीयों को बिना किसी समस्या के प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसी के बाद भारत सरकार ने यूक्रेन में फँसे भारतीय छात्रों को सुरक्षा के लिए अपने वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की सलाह दी।
Pakistani student using indian flag to come out of ukraine... Thats power of our india and Modiji... Watch till the end.#indianstudentsinukraine #nuclearwar pic.twitter.com/dBVp4Dj4xe
— Jay (@PoojaraJaydeep) February 28, 2022
इन सब के बीच, पाकिस्तानी सरकार यूक्रेन में फँसे अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रही है। यूट्यूब चैनल हिंदुस्तान स्पेशल के अनुसार, इन पाकिस्तानी छात्रों के पास वाहनों को किराए पर लेने, भारतीय झंडे को वाहनों पर चिपकाने और भारतीय होने का नाटक करते हुए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा।
“हमारी एकमात्र गलती यह है कि हम पाकिस्तानी हैं।”
यूक्रेन में फँसे एक पाकिस्तानी छात्र ने यह कहा। यूट्यूब चैनल हिंदुस्तान स्पेशल ने यूक्रेन में फँसे पाकिस्तानी छात्रों को भी दिखाया। इन छात्रों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे बिना भोजन-पानी के वहाँ फँस गए हैं और पाकिस्तानी दूतावास से कोई भी उनके बचाव में नहीं आ रहा। एक छात्र पाकिस्तानी सरकार की आलोचना करते हुए कहता है, “दूतावास झूठ बोल रहा है कि उन्होंने सभी छात्रों को निकाल लिया है। सभी देश अपने लोगों को निकाल रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान को इसकी परवाह नहीं है।"
No comments:
Post a Comment