अनन्या पांडे को कभी उनकी एक्टिंग स्किल्स की वजह से तो कभी उनके बोलने के अंदाज पर और कभी कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जाता है। हाल ही करण जौहर द्वारा दी गई पार्टी में अनन्या ने ब्लैक शीर ड्रेस पहनी थी। उनकी ड्रेस ने सभी का ध्यान खींचा। इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर निशाने पर लिया और भद्दे-भद्दे कमेंट्स करने लगे। उनके पिता चंकी पांडे का कहना है कि उन्होंने कभी अपनी बेटियों को कपड़ों को लेकर कोई सलाह नहीं दी। वह वही पहनती हैं जो उन्हें अच्छा लगता है।
No comments:
Post a Comment