लॉकडाउन के हुए 2 साल पूरे, इंटरनेट पर आई मीम्स और वीडियो की बाढ़

लॉकडाउन के हुए 2 साल पूरे, इंटरनेट पर आई मीम्स और वीडियो की बाढ़
दिल्ली। ठीक दो साल पहले, 22 मार्च को, 'जनता कर्फ्यू' लगाया गया था। जिसे भारत ने आजादी के बाद से नहीं देखा था। एक ही झटके में उनकी आजीविका छिन गई, बेसुध लाखों लोग अनेक बाधाओं से जूझते हुए घर लौट आए। सड़को पर अपने बच्चों और परिवार को लिए पैदा चलता हुआ लोगों का हुजूम दिखाई दिया। इस दौरान प्यास और बिना खाने के कई लोगों की यह भयावह दृश्य कभी भी भूलाया नहीं जा सकता। जनता कर्फ्यू की घोषणा ने सार्वजनिक क्षेत्रों में नागरिकों की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था। जनता कर्फ्यू के दो साल पूरे होने पर आज ट्विटर पुरानी यादों, जोक्स और मीम्स से भरा हुआ है जो आपको मिली-जुली भावनाएँ देगा।

No comments:

Post a Comment