11 मार्च का राशिफल: स्वास्थ्य ठीक है, धन का आगमन होगा, मन परेशान रहेंगा, जानें अपने राशि का हाल

मेष राशि - व्यवसायिक में सफलता मिलेंगी। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा।

वृषभ राशि - धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। निवेश करने से बचें। प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा।

मिथुन राशि - सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम बहुत अच्छी स्थिति में है।

कर्क राशि - खर्च से मन परेशान रहेगा। थोड़ी कमजोरी का अनुभव करेंगे, प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे।

सिंह राशि - आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है।

कन्या राशि - उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम अच्छी स्थिति में है।

तुला राशि - यात्रा में लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धार्मिक बने रहेंगे। अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य अच्छा है।

वृश्चिक राशि - जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें।

धनु राशि - जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पति-पत्नी की चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य अच्छा है।

मकर राशि - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम में निकटता है। संतान का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सुखद समय है।

कुंभ राशि - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। छात्रों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।

मीन राशि - भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। गृहकलह भी संभव है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक है लेकिन सरकारी तंत्र से पंगा न लें।

No comments:

Post a Comment