10 मार्च का राशिफल: इन राशियों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा, कही निवेश न करें, जानें अपने राशि का हाल

मेष राशि - किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे मत लगाइएगा। कहीं निवेश न करें। नुकसान की आशंका है।

वृषभ राशि - रिश्ते में दिक्कत आ जाएगी। अज्ञात भय सताएगा। आंखों या सिर में चोट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि - आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। कोई रिस्क न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। संतान की सेहत पर ध्यान रखें।

कर्क राशि - सेहत पर ध्यान रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। मन थोड़ा अवसादित रहेगा। खासकर पेट से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि - कोर्ट-कचहरी से बचें। राजनीतिक गलियारों में नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार आपका रुक-रुककर आगे बढ़ेगा।

कन्या राशि - स्थिति ठीक है लेकिन अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति बेहतर है।

तुला राशि - परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार सही चलेगा।

वृश्चिक राशि - यह समय डिस्टर्बिंग है लेकिन जीत आपकी होगी। अपनों का साथ मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ज्ञानवान बनेंगे।

धनु राशि - ये थोड़ा मानसिक दबाव का समय है। पैरों में चोट लग सकती है। कुछ लोग उकसा सकते हैं आपको। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर राशि - मानसिक दबाव बना रहेगा। दिमाग साथ नहीं देगा। शारीरिक स्थिति ठीक है। व्यापार भी रुक-रुक कर चलता रहेगा।

कुंभ राशि - भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। जीवन तरक्की कर रहा है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गृहकलह से बचना चाहिए।

मीन राशि - नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपनों, भाइयों-मित्रों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी नहीं है।

No comments:

Post a Comment