घर में लगे नल की या फिर पानी की टंकी से पानी का टपकना शुभ सूचक नहीं होता है। इसी तरह घर के बर्तन से भी पानी का रिसना या टपकना अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सिंक या बाथरूम के नल और टंकी को बंद करने के बाद भी पानी का बूंद-बूंद होकर गिरने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वास्तु के मुताबिक जिस घर में नल टपकता है वहां फिजूल खर्च अधिक होते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा पानी का टैंक रखने के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिशा में पानी का स्थान होने से धन का भंडार भरा रहता हैै।
No comments:
Post a Comment