TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता ने किया प्यार का ऐलान

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता ने किया प्यार का ऐलान
एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में लोगों का पसंदीदा कॉमेडी शो है। इस शो के हर स्टार को लोग खूब पसंद करते हैं। खासतौर पर जेठालाल की जिसमें जान बसती है यानी बबीता जी हैं। शो में बबीता जी का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता की असल जिंदगी में काफी लंबी फैन फॉलोइंग है। मुनमुन दत्ता आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं, एक बार फिर खबरों में आ गई हैं और इस बार तो उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया है।

मुनमुन का प्यार - मुनमुन दत्ता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि वो सबसे ज्यादा किससे प्यार करती हैं और एक्ट्रेस ने भी बड़ी बेबाकी से इसका जवाब दिया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह नाम ना तो टप्पू का है और ना ही जेठालाल का, तो मुनमुन दत्ता आखिरकार किससे प्यार करती हैं?

मुनमुन का वीडियो - सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) से पूछा गया कि क्या आप प्यार में हैं? इस पर मुनमुन (Munmun Dutta) कहती हैं कि मैं खुद के ही प्यार में हूं। इस वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज काफी लोगों को भा रहा है, इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

इस वजह से चर्चा में रहीं मुनमुन - कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta), 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के को-स्टार राज अनादकत को डेट कर रही हैं जो उम्र में उनसे 9 साल छोटे हैं। इस खबर के फैलते ही मुनमुन को जमकर ट्रोल किया गया था, जिससे वह बहुत बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ट्रोल्स को जमकर लताड़ लगाई थी और और दोनों के रिश्ते को लेकर फैल रही खबरों को गलत करार दिया था। उन्होंने यह तक कह दिया था उन्हें खुद को भारत की बेटी कहने पर शर्म आ रही है।

No comments:

Post a Comment