दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। अगर आप एसबीआई के नए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हो तो बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। एसबीआई ने अब आधार और पैन कार्ड को लेकर एक नया नियम बना दिया है, जिसका पालन नहीं करने पर खाताधारकों को नुकसान भी उठाना पड़ेगा। एसबीआई की चेतावनी के अनुसार सभी खाताधारकों को 31 मार्च तक आधार से पैन कार्ड को लिंक करना जरूरी है। खाताधारक ऐसा नहीं करते हैं तो एसबीआई सेवाओं में कटौती कर देगा। याद दिला दें कि पहले पैन आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 सितंबर तय की गई थी, लेकिन बाद में इस डेट को आगे बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया था। अगर आपने भी अब तक अपना पैन और आधार एक-दूसरे से नहीं जोड़ा है तो आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका समझाते हैं।
लिंक करने का आसान तरीका
- - सबसे पहले आपको Income Tax की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा या फिर गूगल सर्च में https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home लिखकर भी टाइप कर सकते हैं।
- - जैसे ही आप इस लिंक पर जाएंगे, आप लोगों को होमपेज पर ही लेफ्ट साइड में Link Aadhaar का ऑप्शन नजर आएगा।
- - आपको लिंक आधार वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको Pan Card Number और अपना Aadhaar Card Number दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, इसके बाद आधार कार्ड में जो नाम है उसे डालें और मोबाइल नंबर भरें।
- - अगर आपके पास जो आधार कार्ड है उसमें केवल आपके जन्म का वर्ष ही लिखा हुआ है तो आप i have only year of birth in aadhaar वाले ऑप्शन को चुने। इसके ठीक नीचे आई एग्री टू वैलिडेट वाला ऑप्शन भी चुने।
- - ऑप्शन को चुनने के बाद एक बार ऊपर दर्ज की सभी डीटेल्स को अच्छे से पढ़ लें और फिर लिंक आधार वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और बस आपका काम पूरा हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment