Realme Narzo 50 स्मार्टफोन आज भारत मे होगा लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन

Realme Narzo 50

गैजेट डेस्क। Realme आज एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान अपनी पॉपुलर Narzo सीरीज़ के तहत Realme Narzo 50 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के यूट्यूब और सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव देखा जा सकता है।

Realme Narzo 50 अमेज़न के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होगा और हैंडसेट के लिए एक इनफार्मेशन पेज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बना किया गया है। Realme Narzo 50 सीरीज़ की शुरुआत सितंबर 2021 में हुई थी और उस समय इसमें Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i शामिल थे। इस लॉन्च के समय कंपनी ने Realme Narzo 50 का खुलासा नहीं किया था। अब लॉन्च से पहले कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स का खुलासा किया है।

Realme Narzo 50 के संभावित स्पेसिफिकेशन
Realme ने पुष्टि की है कि हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी होगी जो 33-वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी। लिस्टिंग के अनुसार, हैंडसेट MediaTek Helio G96 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन पेश करेगा।

इमेज के अनुसार, Realme Narzo 50 में सेल्फी कैमरे के लिए फ्रंट में पंच-होल कटआउट के साथ आएगा। Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर चलेगा। Realme Narzo 50 में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि यह 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ 50MP का मुख्य सेंसर पेश करता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा होगा।

No comments:

Post a Comment