Post office की इस स्कीम में जमा करो रुपया, हो जाओगें मालामाल, जानिए कैसे?

दिल्ली। अगर आप भी छोटे निवेश में सुरक्षित मुनाफा चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर विकल्प है। आप पोस्ट ऑफिस (Post office) के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed deposit) प्लान में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में एफडी कराने पर आपको ब्याज के साथ कई और भी सुविधाएं भी मिलती हैं। सबसे बड़ी बात कि मुनाफे के साथ सरकारी गारंटी भी मिलेगी। इसमें आपको तिमाही आधार पर ब्याज की सुविधा मिलती है।

पोस्ट ऑफिस में FD कराना आसान

पोस्ट ऑफिस में FD कराना बेहद आसान भी है। इंडिया पोस्ट ने अपने वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। इस जानकारी के अनुसार, पोस्ट ऑफिस में आप अलग-अलग 1,2, 3, 5 सालों के लिए एफडी करा सकते हैं।

1. पोस्ट ऑफिस में एफडी करने पर आपको भारत सरकार गारंटी देती है।

2. इसमें निवेशकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

3. इसमें एफडी ऑफलाइन (कैश, चेक) या ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग) के जरिए कर सकते हैं।

4. इसमें आप 1 से ज्यादा एफडी कर सकते हैं।

5. इसके अलावा एफडी अकाउंट को जॉइंट कर सकते हैं।

6. इसमें 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर आपको आइटीआर फाइल करते समय टैक्स में छूट मिलेगी।

7. एक पोस्ट ऑफिस से एफडी दूसरे पोस्ट ऑफिस में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

जानिए कैसे खोलें FD

पोस्ट ऑफिस में FD कराने के लिए आप चेक या कैश देकर खाता खोल सकते हैं। इसमें न्यूनतम 1000 रुपये से अकाउंट खुलते हैं और मैक्सिमम राशि जमा करने की कोई सीमा नहीं है।

FD पर मिलता है जबरदस्त ब्याज

इसके तहत 7 दिन से एक साल की FD पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलता है। 1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल की एफडी पर भी यही ब्याज दर है। वहीं, 3 साल तक की FD पर भी 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। 3 साल एक दिन से 5 साल तक की FD पर 6.70 फीसदी ब्याज मिलता है।

No comments:

Post a Comment