अगर आप कम पैसों में लंबे समय के लिए निवेश कर बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana) में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस स्कीम ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश करने पर भविष्य में यह महंगाई दर के अनुसार आपको रिटर्न देगा।
ग्राम सुरक्षा योजना में कर सकेंगे इतने साल के लिए निवेश
आपको बता दें कि इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 19 से 55 साल के बीच में होनी चाहिए। इस स्कीम में निवेश की मिनिमम राशि है 1,000 रुपये, वहीं ज्यादा से ज्यादा आप इसमें 10 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम का प्रीमियम आप महीने, तीन महीने, 6 महीने और एक साल के आधार पर पे कर सकते हैं।

इस योजना के आधार पर ले सकते हैं लोन
अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई है तो आप इस योजना के जरिए बैंक से लोन भी ले सकते हैं। ग्राम सुरक्षा योजना पर लोन की सुविधा आप इस स्कीम में निवेश के 4 साल बाद ही ले सकते हैं।
हर महीने देना होगा इतना प्रीमियम
अगर आप ग्राम सुरक्षा योजना के तहत 19 साल में 10 लाख रुपये निवेश करने का लक्ष्य रखते हैं और 55 साल तक की उम्र इस स्कीम की मैच्योरिटी होगी तो आपको इसका हर महीने 1515 प्रीमियम देना होगा। 58 साल की उम्र तक 1463 रुपये और 60 साल तक के लिए आपको 1411 रुपये बतौर प्रीमियम देना होगा। इस स्कीम की मैच्योरिटी पर आपको 55 साल में करीब 31.60 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। वहीं 58 साल पर 33.40 लाख और 60 साल की उम्र में पूरे 34.60 लाख रुपये मिलेंगे।
No comments:
Post a Comment