10 करोड़ से ज्यादा लोगों को ट्रांसफर किया था पैसा - मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान स्कीम की 11वीं किस्त का पैसा अप्रैल महीने में जारी किया जा सकता है। सरकार ने 1 जनवरी 2022 को 10वीं किस्त का पैसा 10.09 करोड़ लाभार्थियों के खातों में भेजा गया था। सरकार ने 20,900 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की थी।
इस तरह चेक करें स्टेटस
- आपको सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना है।
- इस वेबसाइट के दाएं ओर किसान कॉर्नर पर क्लिक करें।
- अब आपको बेनिफिशयरी स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
- अपना स्टेटस चेक करने के लिए आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी सभी डिटेल्स फिल करनी होगी।
- प्रोसेस पूरा होने के बाद आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
पैसा नहीं आने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
- पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
- पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
- पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011-23381092, 23382401
- पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
- पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
- ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in
No comments:
Post a Comment