PM Kisan: करोड़ो किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएंगी 2000 रुपये की क़िस्त, फटाफट चेक करें स्टेटस

PM Kisan Scheme: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभर्थियों के लिए अच्छी खबर है। 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके खाते में जल्द 2000 रुपये आने वाले हैं।

जानें कब आएगी 11वीं किस्त?
केंद्र सरकार ने 1 जनवरी को करोड़ों किसानों के खाते में 10वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया था। आपको बता दें पीएम किसान की 11वीं किस्त का पैसा अप्रैल के पहले हफ्ते में किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है।

फटाफट करा लें ई-केवाईसी
आपको बता दें देश में कई अपात्र लोग इस स्कीम का फायदा ले रहे हैं। इसके अलावा कई तरह के फ्रॉड सामने आने के बाद सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए कहा है कि अब से जिन भी किसानों की ई-केवाईसी होगी सिर्फ उन ही लोगों को इस स्कीम की अगली किस्त का पैसा मिलेगा।

किन लोगों को मिलेगा फायदा
इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है जिनके पास खेती करने के लिए 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। इसके साथ ही वह किसान ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिसे किसी अन्य तरह की सरकारी पेंशन का लाभ नहीं मिलता है। इसके साथ ही डॉक्टर, सरकारी कर्मचारी, सांसद, विधायक आदि इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

इस तरह चेक कर सकते हैं अपनी किस्त का स्टेटस
आपको सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना है।
इस वेबसाइट के दाएं ओर किसान कॉर्नर पर क्लिक करें।
अब आपको बेनिफिशयरी स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
अपना स्टेटस चेक करने के लिए आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी सभी डिटेल्स फिल करनी होगी।
प्रोसेस पूरा होने के बाद आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment