पहले भी विवादों में रहा सासाराम होटल - सासाराम होटल पहले भी विवादों में रहा है। गैंगस्टर विकास दुबे भी अपनी फरारी के दौरान इसी होटल में रुका था। सूचना मिलने के बाद एसीपी संदीप मोर ने क्राइम ब्रांच 30 और महिला थाना सेक्टर 16 की एक टीम गठित कर होटल में रेड की और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस के मुताबिक, होटल का मालिक नरेंद्र है। होटल में एजेंट मोनू और महिला आरोपी मफिजा उर्फ सुम्मी वैश्यावृति के लिए बिहार से लड़कियां मंगवाते थे। एजेंट मोनू द्वारा रोज यहां 10-15 लड़कियां वेश्यावृत्ति के लिए लाई जाती थी।
No comments:
Post a Comment