Oppo Reno 7 5G स्मार्टफोन की आज से प्री-बुकिंग शुरू, जानिए कीमत और फ़ीचर्स

Oppo Reno 7 5G स्मार्टफोन की आज से प्री-बुकिंग शुरू, जानिए कीमत और फ़ीचर्स
गैजेट डेस्क। Oppo Reno 7 5G स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर आज से शरू हो गया है। कंपनी के इस लेटेस्ट फोन को आप ओप्पो ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट से प्री-बुक कर सकते हैं। फोन 8GB रैम+256GB के इंटरनल स्टोरेज से लैस है और इसकी कीमत 28,999 रुपये है। कंपनी इस फोन पर कुछ आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है। फोन की ऑनलाइन खरीद पर आपको बैंक ऑफर्स के तहत 10 पर्सेंट कैशबैक के अलावा 3 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। फोन की ऑफलाइन खरीद पर भी कंपनी कई जबरदस्त ऑफर दे रही है। इनमें 10 पर्सेंट कैशबैक और 1 हजार रुपये के एक्सचेंज बोनस के अलावा कई डील शामिल हैं।

Oppo Reno 7 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन में कंपनी 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.4 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट औक 180Hz तक के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। Oppo Reno 7 5G स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB के इंटरनल स्टोरेज से लैस है।

प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 65 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

No comments:

Post a Comment