Oppo A76 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फ़ीचर्स और कीमत

 Oppo-A76-smartphone-launched

गैजेट डेस्क। Oppo A76 Smartphone: Oppo ने अपनी A सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Oppo A76 लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसे शानदार परफॉर्मेंस क्षमता के लिए Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसमें यूजर्स को दमदार बैटरी क्षमता की सुविधा मिलेगी।

Oppo A76: कीमत और उपलब्धता
बता दें कि Oppo A76 को कंपनी ने फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया है और स्मार्टफोन सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत MYR 899 यानि करीब 16,000 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने अभी अन्य देशों में इसके लॉन्च को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

Oppo A76: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo A76 स्मार्टफोन एंड्राइड 11 बेस्ड ColorOS 11.1 पर आधारित है और इसमें 6.56 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720x1,612 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसमें शानदार ग्राफिक्स क्वालिटी के लिए यूजर्स को Adreno 610 GPU मिलेगा।

Oppo A76 स्मार्टफोन में यूजर्स को RAM expansion भी मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स 5GB रैम उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का है, जबकि 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए यूजर्स को 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन के बैक पैनल में Oppo Glow design का उपयोग किया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

No comments:

Post a Comment