ऐसे करें आवेदन
- - योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर जाए।
- - यहां आपके सामने एक डाउनलोड फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें।
- - अब फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें।
- - इसके बाद फॉर्म को एलपीजी केंद्र पर जमा कराना होगा।
- - साथ ही इससे संबंधित दस्तावेजों को भी वहां जमा करा दें।
- - फॉर्म जमा करते समय आपको यह बात स्पष्ट करनी होगी कि आपको 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर चाहिए या पांच किलोग्राम वाला।
- - डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई हेने के बाद आपको LPG कनेक्शन मिल जाएगा।
योजना के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स
- बीपीएल कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आयु प्रमाण पत्र
- बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट
- बैंक की फोटो कॉपी
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी
इन शर्तों का रखना होगा ध्यान
- - उज्जवला योजना में आवेदन करने के लिए पहली शर्त है कि आवेदक एक महिला होनी चाहिए।
- - आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- - महिला BPL परिवार से होनी चाहिए।
- - इसके साथ ही महिला के पास बीपीएल कार्ड तथा राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
- - आवेदक के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
- - अपने पते का प्रमाण देने के लिए एक स्वप्रमाणित घोषणा पत्र जमा करना होगा।
No comments:
Post a Comment