LPG Subsidy: एलपीजी पर आपको मिल रही सब्सिडी या नही, इस तरीके से करें चेक

दिल्ली। LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि, आप एलपीजी सब्सिडी के जरिए बड़ी राहत पा सकते हैं। बता दें कि सब्सिडी के पैसे सीधे ग्राहकों के खाते में भेजे जाते हैं। इसके के लिए सबसे पहले आपको देखना होगा कि आप सब्सिडी पाने के हकदार हैं या नहीं।

सब्सिडी न मिलने का बड़ा कारण एलपीजी आईडी का अकाउंट नंबर से न जुड़ना होता है। इसके लिए आप अपने नजदीकी डिस्ट्रिब्यूटर से संपर्क करें और अपनी समस्या से उसे वाकिफ कराएं। वहीं टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके भी आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बता दें कि अलग अलग राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग अलग तय है, जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें सब्सिडी नहीं दी जाती है। 10 लाख रुपये की यह सालाना इनकम पति और पत्नी दोनों की कमाई को मिलाकर होती है।

घर बैठे ऐसे करें चेक
>> सबसे पहले आपको www.mylpg.in वेबसाइट पर जाना होगा।
>> इसके बाद यहां आपको दाईं तरफ तीन कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखाई देगी।
>> यहां आप अपने सर्विस प्रोवाइडर वाले गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें।
>> इसके बाद आपके पास एक नई विंडो ओपन होगी, इसमें आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर की जानकारी होगी।
>> इसके बाद दाईं तरफ सबसे ऊपर साइन इन और न्यू यूजर का ऑप्शन होगा उसे सेलेक्ट करें।
>> इसके बाद अगर आपकी आईडी बनी हुई है तो यहां साइन इन करें, वरना आपको न्यू यूजर सेलेक्ट करना होगा।
>> इसके बाद एक और नई विंडो ओपन होगी, उसमें दाईं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का विकल्प मौजूद होगा, उसे सेलेक्ट करें।
>> आपको पता चल जाएगा कि आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं, अगर आपको सब्सिडी नहीं मिल रही तो 18002333555 टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment