LPG Cylinder: इन 5 राज्यों में घरेलू एलपीजी सिलिंडर होगा महंगा, अभी 634 रुपये में घर ले आएं सिलिंडर

LPG Cylinder: इन 5 राज्यों में घरेलू एलपीजी सिलिंडर होगा महंगा, अभी 634 रुपये में घर ले आएं सिलिंडर
दिल्ली। घरेलू एलपीजी सिलिंडरों के दाम पिछले 6 महीने से न तो बढ़े हैं और न ही घटे हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर नॉन-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले छह महीने से राहत है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चुनाव बाद यानी 10 मार्च के बाद कभी भी गैस के दाम 100 रुपये प्रति सिलेंडर से अधिक बढ़ सकते हैं।

हालांकि अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शिय सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था। नवंबर में यह 2000 का हुआ और दिसंबर में 2101 रुपये का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया।

634 रुपये में भी ला सकते हैं एलपीजी सिलेंडर

अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो अभी दिल्ली- मुंबई में करीब 900 रुपये, कोलकाता में 926 रुपये और चेन्नई में 916 रुपये में मिल रहा है। इसमें 14.2 किलो गैस होती है। अगर आपका परिवार छोटा है और आप दिल्ली में रहते हैं तो आप 634 रुपये में भी एलपीजी सिलेंडर ला सकते हैं। हालांकि इसमें गैस केवल 10 किलो ही होगी।

No comments:

Post a Comment