601 रुपये वाला प्लान अब 499 का - रिपोर्ट के अनुसार, जियो (Jio) ने अपने 601 रुपये वाले प्लान की कीमत में यह कटौती की है। 100 रुपये कम करने के बाद अब यह प्लान 499 रुपये का हो गया है।
499 रुपये के पैक में क्या मिलेगा - 499 रुपये वाले इस रिचार्च पैक में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस रोजाना, और डेली 2GB डेटा मिलता है। यही नहीं, इस प्लान के साथ आपको कंपनी Disney+ Hotstar का 1 साल का सब्सक्रिप्शन भी देगी. यह प्ला न 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ आता है। बता दें कि यह प्लान दिसंबर 2021 में प्रीपेड रिचार्ज की टैरिफ दरें बढ़ने से पहले 499 रुपये का ही था, लेकिन रेट बढ़ने के बाद यह 601 रुपये का हो गया था। अब फिर से यह पुराने रेट पर मिलेगा।
अब 601 वाले में क्या - बदलाव के बाद अब जियो (Jio) के 601 वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आपको रोजाना 100 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling) की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रोजाना 3जीबी डेटा का भी इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इसमें आपको Disney+ Hotstar का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मिलने के साथ ही जियो के दूसरे ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
No comments:
Post a Comment