Infinix ने भारत मे लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, इतनी कम कीमत में मिल रहा शानदार फ़ोन

दिल्ली। इनफिनिक्स ने भारत में अपना और पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस मोबाइल का नाम इनफिनिक्स जीरो 5G है। यह एक 5G किफायती स्मार्टफोन है। इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें टेलीफोटो कैमरा, फास्ट चार्जिंग और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दस्तक देगा।

इस मोबाइल में 8GB रैम और मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर मिलता है। इनफिनिक्स जीरो 5G की कीमत 19990 रुपये रखी गई है और इस कीमत में ही टेक्नो पोवा 5जी को भी खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी।

Infinix ZERO 5G के स्पेसिफिकेशन

Infinix ZERO 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का आईपीएस एलटीपीएस एलसीडी पैनल दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2460 x 1080 पिक्सल है और यह फुल एचडी प्लस क्वालिटी उपलब्ध कराता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। इसमें सेंटर पर पंच होल डिस्प्ले दिया गया है।

Infinix ZERO 5G में बढ़ा सकते हैं रैम

इनफिनिक्स के इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन 8 जीबी LPDDR5 रैम के साथ आता है। इसमें 128जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज का भी विकल्प मिलेगा। इसमें वर्चुअल रैम का भी फीचर्स दिया गया है, जो स्मार्टफोन को हैंग और हैवी ग्राफिक्स वाले गेम खेलने में मदद करेगा।

Infinix ZERO 5G का कैमरा सेटअप

Infinix ZERO 5G के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो यूनिट है। इसमें तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Infinix ZERO 5G में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, 33W के फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

No comments:

Post a Comment