कीव के एक मंत्री ने युद्ध से संकटग्रस्त देश के लिए स्टारलिंग इंटरनेट सेवा के लिए आग्रह किया था। जिसके बाद एलन मस्क ने पहल करते हुए स्टारलिंग सेवा को यूक्रेन में एक्टिव कर दिया। एलन मस्क ने कहा है कि इस रूट में और टर्मिनल जोड़े जा रहे हैं। यूक्रेन के मंत्री के जवाब में एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा कि स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस अब यूक्रेन में सक्रिय हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री माईखाइलो फेडोरोव ने एलन मस्क से यूक्रेन को स्टारलिंक सेवाएं प्रदान करने का आग्रह किया था। यूक्रेन के मंत्री फेडोरोव ने एलन मस्क से कहा था कि आपके रॉकेट जहां सफलतापूर्वक अंतरिक्ष से धरती पर लैंड कर रहे हैं, आप मंगल ग्रह पर बसना चाहते हैं तो वहीं रूसी रॉकेट यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश में आम नागरिकों और सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने मस्क से अनुरोध किया कि हमें स्टारलिंक स्टेशन की सेवा मुहैया कराई जाए ताकि रूसी राष्ट्रपति की ओर से कराए जा रहे हमले का सामना किया जा सके।
No comments:
Post a Comment