पृथ्वी ने कहा, 'यह नरसिम्हा बस्ती में हुआ है। हमें बताया गया था कि यह युवक पिछले तीन दिनों से बार-बार ऐसा घिनौना काम कर रहा था।' पशु अधिकार कार्यकर्ता ने कहा कि एक अध्ययन से पता चला है कि जानवरों के साथ क्रूरता करने वाले ज्यादातर लोग समाज के अहम लोग, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ क्रूरता करने से पीछे नहीं हटते है।
इस वीडियो को नालाकुंता पुलिस को सौंप दिया गया है। अब इस मामले में पुलिस ने पशु के साथ क्रूरता की धारा सेक्शन 11 (A) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं।
No comments:
Post a Comment