दूल्हे के दोस्त ने घोड़ी पर चढ़कर किया नागिन डांस, देखकर हंसी के मारे फूल जाएगा पेट

भारतीय शादियों और शादियों में बारातियों द्वारा किए जाने वाले डांस का कोई जवाब नहीं होता हैं। डांस आए या न आए उन्हें केवल नाचने से मतलब हैं। भारतीय शादियों में बारातियों के डांस के ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखने के बाद हंसते-हंसते पेट फूल जाता है। सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स का डांस देखकर आपकी हंसते-हंसते सांस फूलने लगेगी, लेकिन इसके डांस ने दूल्हे के पसीने छुड़ा दिये।

यह वीडियो घुड़चढ़ी के समय का है जिसमें दूल्हा घोड़ी पर बैठा है और बाराती जमकर डांस कर रहे हैं। उसी समय एक शख्स दूल्हे की घोड़ी पर चढ़ जाता है और नागिन डांस करने लगता है। घोड़ी पर बैठकर वह कभी इधर हिलोरे लेता है तो कभी उधर हिलोरे लेता है। यह शख्स इतना करामाती डांस करता है सभी बारातियों की निगाहें उसी शख्स पर आकर रुक जाती हैं। दूल्हे के दोस्त का डांस वीडियो देखकर भले ही आपको हंसी आने लगे लेकिन जितनी देर वह शख्स घोड़ी पर रहता है दूल्हे की सांसें अटकी ही रहती हैं। क्योंकि शायद आप इस बात से वाकिफ न हों कि ज्यादा शोर शराबे और हंगामे के बीच घोड़ा अक्सर बेकाबू हो जाता है और यदि एक बार घोड़ा बेकाबू हुआ तो अच्छे अच्छों के पसीने छुड़ा देता है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो - इसमें कोई शक नहीं कि इस शख्स ने नागिन डांस के दम पर महफिल लूट ली, लेकिन उसकी इस हरकत से दूल्हे की जान पर बन सकती थी, खैर इस मामले में सब कुछ अच्छा ही रहा, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तहलका मचा रहा है।

No comments:

Post a Comment