खबर है कि ये दोनों बहनें अमेरिका की रहने वाली हैं। इन दो जुड़वा बहनों ने दो हमशक्ल भाइयों से शादी की है। जिस तरह दोनों बहनें एक जैसी दिखती हैं, वैसे ही दोनों भाई दिखने में बिल्कुल एक जैसे हैं। शादी के बाद दोनों बहनें एक साथ प्रेग्नेंट हुईं तो उनके घर में खुशी का माहौल बन गया। इसके बाद दोनों बहनों ने अपने-अपने बच्चों को पैदा किया। जब इन दोनों के बच्चे दुनिया के सामने आए तो लोग हैरान रह गए।
इन दोनों बहनों ने कुछ ही अंतराल में एक-एक बच्चे को जन्म दिया था। इत्तेफाक ऐसा रहा कि इन दोनों बच्चों की शक्ल भी एक जैसी ही निकली। अब यह पूरा परिवार ट्विन फैमिली बन गया है। ये दोनों बहनें 34 साल की हैं। इसमें से एक का नाम ब्रिटनी है और दूसरी का नाम ब्रियाना है। दोनों बहनें अमेरिका के वर्जीनिया में रहती हैं। दिखने में दोनों एक जैसी ही हैं। इन दोनों भाइयों के नाम जोश और जेर्मी हैं। कुछ दिन तक इन लोगों ने एक-दूसरे को डेट किया और बाद में शादी कर ली। इसके बाद दोनों बहनों के बच्चे पैदा हुए तो उन बच्चों की शक्ल भी बिल्कुल एक जैसी निकली। यहां तक कि लोग उन्हें जुड़वा समझ लेते हैं।
No comments:
Post a Comment