जयमाला के दौरान दुल्हन के साथ दूल्हे ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर छूट पड़ेंगी हंसी

Wedding Video: शादी का सीजन है। हर तरफ सेलिब्रेशन और खुशियां मनाई जा रही है। दूल्हा-दुल्हन शादी को खास बनाने के लिए कुछ अलग करने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी शादी के वीडियो की गंगा बह रही है। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री शानदार है तो कुछ में उनका स्वैग लोगों को पसंद आ रहा है। दूल्हा-दुल्हन की मस्ती के साथ शानदार इमोशन भी है। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दूल्हे के दीवाने हो रहे हैं। वायरल वीडियो में दूल्हे की एक हरकत ने उसे लोगों का चहेता बना दिया है।

दूल्हे की इस हरकत ने जीता सबका दिल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह चल रहा है। रस्में निभाई जा रही हैं। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंच चुके हैं। जयमाला की तैयारी हो रही है। दुल्हन अपने हाथ में जयमाला लेकर दूल्हे को पहनाने की कोशिश कर रही होती है। लेकिन दूल्हा शरारत करता है और उधर-उधर भागता है। फिर दुल्हन उसे प्यार भरी नजरों से देखती है और फिर क्या अगले ही पल दूल्हा अपने घुटनों पर होता है। दूल्हा झुक कर दुल्हन की माला स्वीकार कर रहा होता है. दूल्हे की इस करतूत को देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment