लड़कियों के पीछे खड़े शख़्स ने की ऐसी गंदी हरकत, जिसे देखकर हर कोई हो गया हैरान

The man standing behind the girls did such a dirty act
सोशल मीडिया पर हमें अक्सर मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कई प्रैंक वीडियो होते हैं, तो कुछ कॉमेडी वीडियो से जुड़े होते हैं। कोई भी वीडियो रातों रात वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो है जो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैश काउंटर पर दो लड़कियां खड़ी होती हैं। इन दो लड़कियों के पीछे से एक शख्स खड़ा होता है। एक तरफ जहां लड़कियां कंप्यूटर पर कुछ काम करती दिख रही हैं वहीं दूसरी तरफ उनके पीछे खड़ा शख्स शरारत करने की सोच रहा होता है। बता दें कि वह इस दौरान एक लड़की के साथ मजाक करता है।

वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स कैश काउंटर पर खड़ी लड़की के पैर पर अपने पैर से ठोकर मारने की कोशिश करता है। पहले प्रयास में तो वह चूक जाता है लेकिन दूसरे प्रयास करने पर वो सफल हो जाता है। फिर जैसे ही वो लड़की के पिंडली पर मारता है तो वह लड़की धड़ाम से गिर जाती है। शायद शख्स को इसका परिणाम इतना बुरा होगा इसका अंदाजा नहीं था। क्योंकि जब वो लड़की गिरती है वो खुद भी हैरान रह जाता है। वीडियो में आगे देखेंगे कि जैसे ही लड़की नीचे गिरती है सभी उसे देखने लगते हैं। वहीं ये नजारा देख हर कोई हैरान रह जाता है।

No comments:

Post a Comment