चुनाव प्रचार करने पहुंची मंत्री स्‍मृति ईरानी ने महिलाओं संग किया डांस, देखें वीडियो

इम्‍फाल। देश के पांच राज्‍य जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं उनमें मणिपुर भी शामिल है। मणिपुर में पहले चरण के लिए अब 28 फरवरी को पहले चरण के और दूसरे चरण के मतदान की तारीख को अब 5 मार्च को वोट पड़ेगे।

स्‍मृति को यहां की महिलाओं ने पहले यहां का पारंपरिक स्‍टोल गले में पहनाया और उसके बाद उनके स्‍वागत में नृत्‍य किया। एक्‍ट्रेस से नेता बनी स्‍मृति ईरानी ने भी उन महिलाओं के साथ मणिपुरी नृत्‍य किया। नृत्‍य करते हुए स्‍मृति गोल-गोल घूमकर भी डांस किया। केंद्रीय मंत्री के डांस को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं उनके साथ वहां पहुंचे भाजपा नेता और कार्यकर्ता स्‍मृति ईरानी के डांस को देखकर ताली बजाते हुए नजर आए।

बता दें मणिपुर में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां 2017 में मणिपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 28 सीटें जीती थी वहीं भाजपा महज 21 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। लेकिन चुनाव में जीत के मामले में दूसरे नंबर पर रहने के बावजूद अन्‍य दलों के साथ गठबंधन करके यहां सरकार बनाने में कामयाब हो गई थी।

No comments:

Post a Comment