मंत्री साहिबा ने पोस्ट किया वीडियो
'डेली मेल' की रिपोर्ट के अनुसार, महिला, परिवार और सामुदायिक विकास की उपमंत्री सिती जैला मोहम्मद युसॉफ की आलोचना हो रही हैं। नाराज लोगों का कहना है कि मंत्री साहिबा मर्दों को अपनी पत्नियों को पीटने के लिए कहकर घरेलू हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं। सिती ने इंस्टाग्राम पर एक दो मिनट का वीडियो पोस्ट किया है, जिसे 'मदर टिप्स' का नाम दिया गया।

पतियों को दी ये सलाह
इस वीडियो में उपमंत्री ने पतियों को सलाह दी कि वे अपनी जिद्दी पत्नियों के साथ बात करके उन्हें अनुशासित करें। यदि पत्नियां फिर भी अपना व्यवहार नहीं बदलती हैं, तो पति तीन दिनों तक उनके साथ नहीं सोएं। सिती जैला ने आगे कहा, 'यदि पत्नी अभी भी सलाह मानने से इनकार करती है या अलग सोने के बाद भी अपना व्यवहार नहीं बदलती, तो पति सख्ती दिखाएं। वे अपनी पत्नियों की पिटाई करें. हालांकि, ये ज्यादा कठोर न हो, ताकि उन्हें पता चल सके कि उनके पति कितने सख्त हैं और क्या बदलाव चाहते हैं'।

ऐसे जीतें पतियों का दिल
सिती जैला मोहम्मद युसॉफ पैन-मलेशिया इस्लामिक पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि अगर वे अपने पतियों का दिल जीतना चाहती हैं, तो उनकी अनुमति मिलने पर ही उनसे कुछ कहें। उन्होंने महिलाओं से कहा, 'अपने पतियों से तब बात करें, जब वे शांत हों, खाना खा चुके हों, प्रार्थना कर चुके हों और आराम कर रहे हों। जब आप बोलना चाहती हैं, तो पहले उनसे अनुमति लें'।

No comments:
Post a Comment