'द सन' के मुताबिक, रूसी सैनिक यूक्रेन के Kharkiv शहर से केवल 20 मील दूर हैं। ऐसे में यूक्रेन की महिला ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि उन्हें रूसी सैनिक मैसेज भेज रहे हैं। उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सैनिकों ने तस्वीर के साथ अपनी पूरी जानकारी भी शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार, रूसी सैनिक डेटिंग साइट टिंडर पर प्रोफाइल बनाकर यूक्रेन की महिलाओं को आकर्षित करने में लगे हैं। कई रूसी सैनिक महिलाओं को मैसेज कर चुके हैं और उन्हें लगातार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। रूसी सैनिकों की इस हरकत से यूक्रेन की महिलाएं काफी परेशान हैं। डासा नाम की महिला ने बताया कि मैं यूक्रेन के Kyiv में रहती हूं। मुझे बताया गया कि टिंडर पर काफी रूसी सैनिक आ गए हैं। लिहाजा, मैंने अपनी लोकेशन बदल दी, लेकिन वहां भी मुझे रूसी सैनिक मैसेज लगातार भेज रहे हैं।
इतना ही नहीं कई रूसी सैनिक काफी गंदे-गंदे मैसेज भेज रहे हैं और महिलाओं को मिलने के लिए भी बुला रहे हैं। एक महिला ने बताया कि जब उन्होंने रूसी सैनिक से पूछा कि क्या आप मुझसे मिलना चाहते हैं। इस पर शख्स ने कहा कि जरूर मिलने आऊंगी, वो भी खुशी-खुशी। लेकिन, 2014 से यूक्रेन में रूसी लोगों का स्वागत नहीं किया गया है। हालांकि, जब महिला ने पूछा कि आप करते क्या हैं? तो इस सवाल पर उन्हें कोई सही जवाब नहीं दिया गया। आलम ये है कि लोग लगातार सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट के साथ मैसेज शेयर कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment