बताया जा रहा है कि मृतक विकी आर्य की आरोपितों से पुरानी दुश्मनी थी। इसके कारण शुक्रवार (25 फरवरी 2022) की रात को 6 बदमाशों ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक विकी आर्य भाजपा के शहर महामंत्री थे। पुलिस का कहना है कि विकी आर्य का क़त्ल उनके ही रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने किया है। दरअसल, उनका आरोपितों के साथ गत वर्ष दिसंबर 2021 में झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही आरोपित बदला लेने की फ़िराक में थे। हालांकि, उस झगड़े में सीधे तौर पर विकी का हाथ नहीं था।
No comments:
Post a Comment