वीडियो के वायरल होते ही सहम गया ईरान
स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। ईरान के अखबारों और सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगो में आरोपियों के खिलाफ गुस्से का माहौल है। ईरान में सुधारवादी पत्रिका डेली साजंदगी ने कहा कि एक महिला को काट दिया गया, उसके सिर की नुमाइश सड़क पर की गई और हत्यारे को अपनी करतूत पर शर्म नहीं आई।

हम ऐसे अपराध को कैसे स्वीकार कर सकते हैं। किसी औरत की ऐसी हत्या दोबारा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। ईरान में जानी-मानी फिल्म निर्माता ताहमिनेह मिलानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मोना गंभीर समस्या को नजर अंदाज करने का शिकार हुई। हम सब इस अपराध के लिए जिम्मेदार हैं।' मोना हैदरी की हत्या के बाद सुधारवादी वकीलों को आने वाले फोन की संख्या में इजाफा हुआ है। ईरान में घरेलू हिंसा से परेशान महिलाएं अपनी आवाज उठा रही हैं।
No comments:
Post a Comment