सूट-बूट पहन 'काचा बादाम' के सिंगर ने पार्टी में किया डांस, सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

Wearing suit-boots, the singer of 'Kacha Badam' danced at the party
वीडियो डेस्क। 'काचा बादाम' गाना गाकर सोशल मीडिया के जरिए फेमस हुए भुबन बड्याकर इन दिनों चर्चे में है। उनका हर अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। कभी वो गाना गाते नजर आ रहे हैं तो कभी डांस करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिर से 'काचा बादाम' फेम भुबन बड्याकर का एक वीडियो आया है। जिसमें वो खूब डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भुबन बड्याकर का अंदाज एकदम बदला नजर आ रहा है। वो सूट-बूट पहने हुए पार्टी में अपने ही गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 'काचा बादाम' सॉन्ग को गाने वाले भुबन बड्याकर एक पार्टी में नजर आ रहे हैं। उनके साथ-साथ कई लोग भी इस दौरान मौजूद है। सभी लोग मिलकर 'काचा बादाम' गाने पर डांस कर रहे हैं। पार्टी में मौजूद सभी लोगों में सबसे ज्यादा ध्यान भुबन बड्याकर ही खींच रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सूट-बूट पहनकर उनका अंदाज एकदम बदल गया है। वो अपने ही अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment