देवर ने भाभी का नहाते हुए बनाया अश्लील वीडियो, धमकी देकर किया बलात्कार

देवर ने भाभी का नहाते हुए बनाया अश्लील वीडियो, धमकी देकर किया बलात्कार
पुणे। 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी भाभी का नहाते हुए वीडियो बना लिया। वहीं उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परभणी जिले के रहने वाले आरोपी देवर के खिलाफ शनिवार को महिला की शिकायत के आधार पर हिंजवडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार जब वह नहा रही थी, तब देवर ने उसका अश्लील वीडियो बनाया लिया और फिर बाद में कथित तौर पर वीडियो क्लिप का इस्तेमाल करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। वहीं जब उसने आरोपी से संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो तो उसने उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में आगे पुलिस को बताते हुए महिला ने कहा कि देवर ने उसके साथ मारपीट भी की। इस मामले में दंपति ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने जांच शुरू की।

No comments:

Post a Comment