कचौड़ी खानें के लिए रोक दी ट्रेन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अलवर। राजस्थान के अलवर में कचौरी खाने के लिए ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन से पहले आउटर पर ट्रेन रोक दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कचौरी के लिए रोकी ट्रेन - वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन रुकती है और एक शख्स इंजन के ड्राइवर को कचौरी का पैकेट पकड़ाता है। फिर ट्रेन चल देती है। इस दौरान फाटक बंद होने के चलते दोनों तरफ लोग ट्रेन के निकलने का इंतजार करते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - अलवर की कचौरी लेने के लिए स्टेशन से पहले फाटक पर ट्रेन के इंजन को रोकने का वीडियो वायरल होने के बाद स्टेशन सुपरिटेंडेंट सहित पांच को सस्पेंड कर दिया गया है।

ट्रेन जाने का इंतजार करते रहे शख्स - बता दें कि जब एक शख्स लोकोमोटिव ड्राइवर को कचौरी का पैकेट पकड़ा रहा था तब फाटक के पार ट्रेन जाने का इंतजार कर रहे शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया। शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

No comments:

Post a Comment