इस तरह हुआ खुलासा
द मिरर में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पेज व्हिटनी (Paige Whitney) नाम की महिला ने हाल ही में एक वीडियो अपने टिकटॉक अकाउंट (PaigeWhitney7) पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने चौंकाने वाली बात बताई है। महिला की इस बात को सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सौतेले बच्चों की परवरिश पर सवाल
पेज ने अपने वीडियो में बताया कि उनके 2 सौतेले बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र 3 साल है जबकि छोटे बेटे की उम्र 1 साल है। वो दोनों बच्चों के सामने बिना कपड़ों के ही रहती है। उसने बताया कि ऐसे कम ही मौके होते हैं जब वो बच्चों के साथ रहकर कपड़े पहनती है। महिला ने वेबसाइट से बात करते हुए अपनी बात पर सफाई दी। उसने कहा कि उसे बच्चे इतने छोटे हैं कि वो इंसानी शरीर को उस तरह नहीं देखते जैसे बड़े और एडल्ट लोग देखते हैं। इसलिए उनके सामने कपड़े ना पहनने से कोई समस्या नहीं होती है।
वायरल वीडियो पर हो रहीं ट्रोल
महिला ने वीडियो में बताया कि उसने सोचा है कि जब बच्चे 5 साल के हो जाएंगे तब वो उनके सामने कपड़ने पहनने लगेगी क्योंकि तब हर चीज को गौर करने लगेंगे। उन्होंने कहा, 'अगर बड़े होने पर उन्हें मेरे कपड़े ना पहनने से समस्या होगी तो वो मुझे खुद कहेंगे और मैं पहनने लगूंगी।' महिला ने कहा कि बच्चे अभी इतने छोटे हैं कि उन्हें ये समझ ही नहीं है कि कपड़े क्या होते हैं और शरीर में छुपाने जैसा क्या है।
No comments:
Post a Comment