सूटकेस में लड़की को रखकर होस्टल के बाहर ले जा रहे थे स्टूडेंट्स, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

सूटकेस में लड़की को रखकर होस्टल के बाहर ले जा रहे थे स्टूडेंट्स, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि, कुछ लड़के एक लड़की को सूटकेस में डालकर हॉस्टल के बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, जब हॉस्टल के गार्ड ने सूटकेस की तलाशी ली, तब पूरा मामला सामने आया हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर कई लोगों ने यह वीडियो शेयर किया है। वहीं, लोगों ने यह दावा किया गया है कि, कुछ लड़के एक लड़की को सूट्स में बंद कर हॉस्टल से ले जा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार देखा जा चुका है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे है।

इस वायरल वीडियो के मुताबिक, एक कॉलेज हॉस्टल के कुछ लड़कों ने एक लड़की को बड़े से सूटकेस में बंद किया और वह उसे बाहर लेकर जाने लगे। लेकिन, तभी हॉस्टल के गार्ड ने उन्हें रोका और सूटकेस की तलाशी ली। इस दौरान लड़की बाहर निकली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वायरल वीडियो कर्नाटक के मणिपाल के स्टूडेंट्स का बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment