आरोपी की पहचान सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर राम विनय सिंह के बेटे अजीत सिंह के रूप में हुई है। राम विनय के बयान के आधार पर सीतामढ़ी पुलिस ने उसके बेटे अजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ये घटना गुरुवार देर रात सहियारा थाना क्षेत्र के बेलही जय राम गांव की है। हालांकि आरोपी फिलहाल फरार है।
राम विनय सिंह ने कहा, 'मेरा बेटा शराबी है। वह गुरुवार शाम को शराब के नशे में घर आया था। उसने बाजार से अंडे भी खरीदे थे। हालांकि, जब उसने अपनी पत्नी नीतू सिंह (30) से आमलेट बनाने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया। उसने कहा कि गुरुवार को रसोई में मांसाहारी भोजन नहीं बनाया जा सकता है। इसके कारण आपस में कहासुनी हो गई।'
नीतू उसकी शराब पीने की आदत से नाराज थी। उसने पहले भी उसके शराब पीने का विरोध किया और गुरुवार को भी ऐसा ही किया। इससे अजीत को गुस्सा आ गया। उसने पहले बेडरूम के अंदर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की फिर उसका गला घोंट कर फांसी पर लटका दिया।
No comments:
Post a Comment