शादी के एक दिन पहले मां बनी दुल्हन, फिर दूल्हे ने ऐसे किया…

रायपुर। ग्रामीण इलाकों में शादियों में कई अड़चन आती है। रिश्ता तय हो जाने के बाद भी कई बार छोटी सी अनबन के चलते शादी टूट जाती है। ऐसे में जब शादी से ठीक एक दिन लड़की बच्चे को जन्म दे दे तो क्या होगा? छत्तीसगढ़ के कोंडागाव जिले में एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है।

छत्तीसगढ़ के कोंडागाव का अनोखा मामला - 'लाइव हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोंडागाव जिले के बड़ेराजपुर में आदिवासी समाज के लोग रहते हैं। यहां की रहने वाली शिवबत्ती की शादी 31 जनवरी को ओडिशा के चंदन नेताम से तय थी।

हल्दी की रस्म के दौरान मां बनी दुल्हन - शादी से एक दिन पहले 30 जनवरी को शिवबत्ती हल्दी की रस्म निभा रही थी। इसी बीच उसे पेट में दर्द हुआ और कुछ ही देर बाद पता चला कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है।

शादी से एक दिन पहले दुल्हन के मां बनने पर - चौंकिये मत आगे जो हुआ वो और भी हैरान करने वाल है। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना शादी के बच्चा होने पर माहौल गंभीर हो गया होगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बल्कि शादी के साथ ही बच्चा होने की डबल खुशी ने लोगों को और उत्साहित कर दिया।

पैठू प्रथा के चलते शादी से पहले मां बनी दुल्हन - अब आपको बताते हैं ये सब हुआ कैसे। इस बारे में दुल्हन की मां बताया कि आदिवासी समाज में पैठू प्रथा का चलन है। पैठू प्रथा को एक तरह से आप लिव इन रिलेशनशिप की तरह समझ सकते हैं।

क्या होती है पैठू प्रथा - इस प्रथा में लड़की परिवार वालों की जानकारी में और उनकी रजामंदी के साथ अपने पसंद के लड़के के साथ शादी से पहले ही रहना शुरू कर देती है। कुछ वक्त साथ बिताने के बाद यानी पैठू होने के बाद दोनों का परिवार शुभ मुहूर्त देख कर लड़का और लड़की की शादी करा देते हैं। पैठू प्रथा के चलते ही शिवबत्ती 2021 में अपने पसंद के लड़के चंदन के घर पैठू गई थी। यही वजह थी कि शादी से पहले ही शिवबत्ती ने बच्चे को जन्म दिया।

No comments:

Post a Comment