छात्रों ने टीचर को दी ऐसी विदाई, वीडियो देखकर आंखों से आ जाएंगे आँसू

दिल्ली। सोशल मीडिया पर पश्चिन बंगाल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक टीचर को छात्राएं विदाई देती नजर आ रहीं हैं। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं, साथ ही इस वीडियो में छात्राओं द्वारा गाना भी गाया जा रहा है। जिसमें स्कूली छात्र अपने टीचर को विदाई देते समय काफी भावुक हो जाते हैं। लोग भी इस तरह के वीडियो को पसंद करते हैं।


इस वीडियो में स्कूली छात्राएं अपनी टीचर को विदाई दे रहीं हैं, इस दौरान छात्राओं ने टीचर को चारों तरफ से घेर रखा है और काफी भावुक होकर तुझमें रब दिखता है... यारा मैं क्या करूं... गाना गाती हैं। साथ ही एक ने घुटने के बल पर बैठकर उन्हें फूल भी भेंट किया। टीचर की इस विदाई को देखकर हर कोई भावुक है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। गुरु-शिष्य का रिश्ता दुनिया का सबसे अहम और पवित्र माना जाता है। गुरु को भगवान से ऊपर माना जाता है।

No comments:

Post a Comment