सोशल मीडिया पर आपको एक से बढ़कर एक प्रैंक वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। दरअसल, यह एक ऐसा कंटेंट है जिसे सोशल मीडिया की जनता बड़े चाव से देखना पसंद करती है। यही वजह है कि इंटरनेट पर प्रैंक से जुड़ा कोई भी वीडियो अपलोड होते ही वह फौरन वायरल भी हो जाता है। इनमें से कुछ शॉकिंग, तो कुछ बेहद डरा देने वाले होते हैं। फिलहाल, एक प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
लेकिन इसे देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स भड़के हुए हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रैंक वीडियोज पर बैन लगा देना चाहिए। ऐसे प्रैंक से किसी की जान भी जा सकती है। शख्स को देखकर दो लड़कियां घबराकर दौड़ लगा देती हैं। इसके बाद यह शख्स एक मां-बेटे को डराने की कोशिश करता है। लेकिन यहां बच्चा शख्स के प्रैंक से इस कदर घबरा जाता है कि कुछ भी हो सकता था। इसे देखने के बाद शायद आप भी कहेंगे कि इस तरह का प्रैंक किसी की भी जान पर बन सकता है।
No comments:
Post a Comment