दूल्हा-दुल्हन कर रहे थे फोटोशूट, तभी हुई ऐसी भयानक गड़बड़, जिसे देखकर हो जाएंगे…

सोशल डेस्क। इंटरनेट की दुनिया मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो देखे और अपलोड भी किए जाते हैं, जिसे देखकर आपकी हंसी नही रुकेगी। अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो दूल्हा और दुल्हन से जुड़ा है जो फोटोशूट कराने के लिए एक यूनिक जगह पर पहुंचे हैं मगर तभी दोनों के साथ ऐसी भयानक गड़बड़ होती है जिसे देखकर हिल जाएंगे, फिर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा। वीडियो कुछ ही समय में हजारों लाखों बार देखा जा चुका है और नेटिजन भी इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कीचड़ में फोटोशूट कराने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन - वायरल हो रहे चंद सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन यूनिक फोटोशूट कराने के लिए कीचड़ के करीब पहुंच गए और कैमरामैन के इशारे के बाद दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया और कीचड़ में घुसने लगा। मगर तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और सफेद ड्रेस पहनी दुल्हन भी धड़ाम से कीचड़ में जा गिरी। फ्रेम में ये दृश्य देखने लायक है। देख सकते हैं कि फोटो खींचने में इंतजार में कैमरामैन भी चुपचाप देखता सबकुछ देखता रहता है। वहीं दूल्हा-दुल्हन कई सेकंड तक कीचड़ में ही पड़े रहते हैं और कई बार बाहर निकलने की कोशिश भी करते हैं।

No comments:

Post a Comment