कई बार सपना को अपने लाइव शो में अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने वालों मनचलों का सामना करना पड़ता है। सपना अपने डांस शो में इस तरह के मोमेंट का शिकार एक बार नहीं बल्कि कई बार हो चुकी हैं। पिछले दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ हैं। जिसमें साफ नजर आ रहा था कि कैसे एक युवक जबरदस्ती सपना के पास पहुंच जाता है और उनके साथ बदतमीजी करता है।
वीडियो में सपना चौधरी स्टेज पर लाल ड्रेस में हरियाणवी सॉन्ग 'तेरे मुंह पर सूट करेगा बैरण ढाटा मारना' पर पर परफॉर्म कर रही हैं। परफॉर्मेंस के दौरान ही एक लड़का सपना चौधरी के बिलकुल करीब आ जाता है और उनके सिर पर नोट रखकर उनसे साथ गलत तरह से चिपकने की कोशिश करता है। इसी बीच सपना अचानक सतर्क हो जाती हैं और घूरकर उस लड़के की तरफ देखने लगती हैं।
No comments:
Post a Comment