बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकरों ने किया ये ट्वीट

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज हैकर ने ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया है। हैकर ने जेपी नड्डा के ट्विटर अकाउंट से सिलसिलेवार रूस और यूक्रेन की मदद से जुड़े ट्वीट किए।

इसके बाद जानकारी होने पर जेपी नड्डा ने ट्वीट अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया। यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट बहाल कर लिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि हम सही वजह का पता लगाने के लिए ट्विटर से बात कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment