शादी के बाद पति उसके साथ शारीरिक संबंध ही नहीं बना पाया। इस कारण शादी के अगले दिन से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा। यह विवाद बाद में बढ़ गया। एक दिन झगड़े के बाद मायका परिवार के लोग उसे अपने साथ ले गए थे। करीब 15 दिन पहले पंचायत के सामने ससुराल परिवार के लोग उसे वापस अपने साथ ले आए। इसके बाद पति उसे हर रोज जान से मारने की धमकी देने लगा। बुधवार देर रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पति ने फ्लश में डालने वाला तेजाब उस पर फेंक दिया। वह घर की दीवार फांद कर बाहर की ओर भागी लेकिन सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
No comments:
Post a Comment