पुलिस का कहना है कि एक महिला अपने बेटे की पत्नी को लेने उसके मायके सिणधरी कमठाई गई थी। इस दौरान बेटे के ससुराल की कुछ महिलाओं से उनका विवाद हो गया। फिर ससुराल की दो महिलाओं ने पीड़िता के साथ मारपीट की। फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि वीडियो एक हफ्ते पुरानी है, फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment