पड़ोसी ने नाबालिक लड़की के साथ किया दुष्कर्म, घटों तक बंद कमरे से आती रही चीखें

जयपुर। राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में भी आज 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। नाबालिक के परिजनों ने विश्वकर्मा पुलिस थाने में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दरअसल पड़ोस में रहने वाले युवक नहीं वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहम्मद इरशाद बिहार के समस्तीपुर का गांव निवासी बताया जा रहा है। जो नाबालिग के पड़ोस में ही कमरे का किराया लेकर रहता है और मजदूरी का काम करता है। नाबालिग के पिता ने कल शाम को अपने घर आए तो देखा नाबालिक घर पर नहीं थी, फिर आसपास में ढूंढा और उन्हें संदेह हुआ तो वह इस इरशाद के घर चले गए। इरशाद के घर पर ताला लगा हुआ था। कमरे के भीतर कुछ आवाज आ रही थी इस पर मकान का ताला तोड़ा तो नाबालिक कमरे के भीतर मिली, लेकिन इरशाद मौके पर नहीं था।

इधर नाबालिक ने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। बताया कि इरशाद मुझे अपने मकान पर ले आया और मेरे साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद विश्वकर्मा पुलिस थाने में परिजनों ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर आरोपी की तलाश भी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment