पुतिन करेंगे दुनिया पर राज, बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहा था बाबा वेंगा ने

Russia-Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के दौरान दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं पर एक बार फिर चर्चाएं हो रही हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बीच दशकों पहले की गई दृष्टिहीन भविष्यवकत्ता बल्गेरिया के बाबा वंगा की अशुभ भविष्यवाणी को अनदेखा नहींं किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, 1979 में बाबा वंगा ने लेखक वैलेन्टिन सिदोरोव से कहा था "रूस सबको अपने रास्ते से हटा देगा और दुनिया पर राज करेगा, पुतिन का दबदबा बढ़ जाएगा। जबकि यूरोप एक 'बंजर भूमि' बन जाएगा।" बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना, स्टालिन की मृत्यु की तारीख और 9/11 हमले की भविष्यवाणी की थी। बाबा वेंगा ने 2022 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने कहा था, "रूस को कोई नहीं रोक सकता।"

कौन थे बाबा वेंगा
बाबा वेंगा एक भविष्यवक्ता हैं, जो रूस और पूर्वी यूरोप में बहुत प्रसिद्ध है। बाबा वेंगा का असली नाम वेंगेलिया पांडेवा गुश्‍तेरोवा था। उनका जन्म 1911 में हुआ था और 12 साल की उम्र में एक भयंकर तूफ़ान की वजह से उनकी आंखों की रौशनी चली गई थी। कहा जाता है कि उनकी भविष्यवाणियां 85 फीसदी सच साबित हुई है। कुछ लोगोंं का मानना है कि बाबा वेंगा के पास चमत्कारिक शक्तियां थी, जिसकी वजह से बचपन से ही नेत्रहीन होने के बावजूद वह भविष्य देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment